Site icon Samagra Bharat News website

अनीता हसनंदानी ने शेयर किया अपना बेबी बंप, शादी के 7 साल बाद बनेंगी मां

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 30दिसंबर।

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का नेगटिव रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अनीता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। अनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अनीता ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- उन्हें पूरी तरह से गलत लगता है. हम महिलाएं असली हीरो हैं।
बता दें कि अनीता और रेहित की शादी 2013 में हुई थी। वह अपनी शादी के सात साल बात अनीता 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं।

Exit mobile version