Site icon Samagra Bharat News website

मथुरा में आरएसएस के कार्यालय पर हमला, तीन गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 30दिसंबर।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुछ गुंडो ने ने आरएसएस के कार्यालय पर हमला कर दिया। बता दें कि कार्यालय पर पथराव के साथ तोड़फोड़ भी गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर के मसानी पुलिस चौकी क्षेत्र का है, यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर अचानक हमला कर पथराव कर दिया तथा कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने बताया कि इस झगड़े का कारण एक दिन पूर्व कार्यालय में चोरी के आरोप में दो लड़कों को पकड़कर पुलिस को सौंपना था, जिन्हें हमलावर दल निर्दोष बता रहे थे तथा पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध कर रहे थे। गोविंद नगर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह उस समय घटी, जब अचानक असामाजिक तत्वों की भीड़ ने संघ कार्यालय पर हमला कर दिया. उन्होंनें बताया, ‘‘वे लोग सोमवार को चोरी के आरोप में पकड़े गए दो लड़कों की हिरासत एवं पूछताछ का विरोध कर रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि वे सभी समुदाय विशेष से संबंध रखते हैं।

Exit mobile version