Site icon Samagra Bharat News website

ईडी ने यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के कई ठिकानों पर डाली रेड..

समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 30दिसंबर।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत लखनऊ, कानपुर और अमेठी में सात जगह छापेमारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि कानपुर में प्रजापति के चार्टर्ड अकाउंटेंट, अमेठी में ‘बेनामी संपत्ति धारकों’ और राज्य की राजधानी लखनऊ में प्रजापति के आवास तथा कार्यालय में तलाशी ली जा रही है. पूर्व मंत्री प्रजापति और अन्य पर एक महिला से बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी के उत्पीड़न के प्रयास का आरोप है।

प्रजापति को 15 मार्च 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फिलहाल लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में उनका विभिन्न बीमारियों का इलाज चल रहा है।
ईडी की जांच प्रजापति और अन्य के खिलाफ अवैध रेत खनन मामले में पिछले साल सीबीआई द्वारा दायर दो प्राथमिकियों से संबंधित है. प्रजापति और राज्य के चार आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया. सीबीआई ने इस मामले में तत्कालीन प्रधान सचिव जीवेश नंदन, विशेष सचिव संतोष कुमार और तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट अभय और विवेक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Exit mobile version