Site icon Samagra Bharat News website

1 से 3 जनवरी तक Amazonपर मिलेंगे ग्रेट ऑफर्स और डिस्काउंट, खरीदें सस्ते TV हेडफोन्स AC और बहुत कुछ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30दिसंबर।

Amazon इंडिया की न्यू ईयर सेल एक जनवरी से शुरू हो रही है. कंपनी ने मेगा सैलरी डेज सेल की घोषणा की है. इस सेल की शुरुआत 1 जनवरी से होगी और ये 3 जनवरी 2021 तक चलेगी. इस दौरान Amazon पर फ्रीज, माइक्रोवेव्स, हेडफोन्स, स्मार्टवॉच, वॉशिंग मशीन, टीवी, फर्नीचर, स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट का फायदा ग्राहक उठा पाएंगे. इस सेल के साथ ही Samsung, LG, Whirpool, Godrej, Sony और JBL जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट्स डिस्काउंट और लिमिटेड ऑफर्स के साथ उपलपब्ध होंगे।

इस सेल में इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड्स और क्रेडिट कार्ड EMIs पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. ‘Mega Salary Days’ सेल की घोषणा करते हुए Amazon ने ये जानकारी दी है कि सेल के दौरान अप्लायंसेज पर 200 से ज्यादा डील्स मिलेंगी।

लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स परAmazon द्वारा 30,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी. DSRLs, मिररलेस और पॉइंट-शूट कैमरे 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे. इसी तरह स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
Amazon की सेल में बेस्ट सेलिंग वॉशिंग मशीन्स पर 35 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, ACs पर 35 प्रतिशत तक की छूट और माइक्रोवेव्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. सेल में रेफ्रिजिरेटर्स 6,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे. Amazon पर 32-इंच स्मार्ट टीवी पर 25 प्रतिशत तक छूट और एंड्रॉयड टीवी और प्रीमियम टीवी पर 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी. इसी तरह कई ढेरों और प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट का फायदा ग्राहक उठा पाएंगे.

Exit mobile version