Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए काम करने वाला गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह गिरफ्तार

Gangster Sukhmeet Pal Singh, who works for Pakistan's intelligence agency ISI, has been arrested by Delhi Police's Special Cell.Sukh Bikariwal used to do target killing in Punjab.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31दिसंबर।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए काम करने वाला गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख बिकरीवाल पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने का काम करता था।

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को पकड़ा था। उन्ही आतंकियों से पूछताछ में बिकरीवाल को लेकर खुलासा हुआ था। फिलहाल गैंगस्टर सुख बिकरीवाल पुलिस से पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि वह पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे कर सकता है कि कैसे आतंकी संगठन भारत में अशांति फैलाने की तैयारी में जुटे हैं।
दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से तीन ने पंजाब में पुलिस अधिकारी बलविंदर संधु की हत्या की थी. तीनों आरोपियों ने इस बात को पूछताछ में कबूल किया था कि उन्हें संधु की हत्या के लिए सुख बिकरीवाल ने दुबई से हुक्म दिया था। बिकरीवाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर उन्हें यह आदेश दिया था।

इसी महीने की शुरुआत में सुख बिकरीवाल को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया था और इसके बाद से उसे भारत सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी. आखिकार वह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया. यह भी कहा जा रहा है कि अधिकारी बलविंदर सिंह की हत्या में भी उससे पूछताछ की जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिकरीवाल अपना हुलिया बदलकर लंबे समय से दुबई में रह रहा था। इस दौरान सुख बिकरीवाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदलने के साथ उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली थी. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खुलासे के बाद दुबई स्थित सुख बिकरीवाल के फ्लैट पर छापेमारी की गई, इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।

Exit mobile version