Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से राजकोट में रखी AIIMS की आधारशिला

Prime Minister Narendra Modi today laid the foundation stone of AIIMS in Rajkot, Gujarat through video conferencing. Addressing the program, PM Modi said that the Corona vaccine will soon be approved in India

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31दिसंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी और बड़ा टीकाकरण अभियान चलेगा।
इसके साथ ही पीएम मोदी कोरोना वारियर्स की सराहना करते हुए कहा कि साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वाले, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है। कर्तव्य पथ पर जिन साथियों ने अपना जीवन दे दिया है, उन्हें मैं आज सादर नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए एक और कदम बढ़ा दिया गया है. 2020 को एक नई नेशनल हेल्थ फेसिलिटी के साथ विदाई देना आने वाली प्राथमिकताओं को स्पष्ट करता है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि नया साल 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है, भारत में वैक्सीन को लेकर हर जरूरी तैयारी चल रही है. वैक्सीन हर वर्ग तक पहुंचे इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में हैं, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने जाने की तैयारी जोरों पर है. गुजरात ने भी कोरोना से निपटने और वैक्सीन की तैयारी को लेकर अच्छी स्थिति में है।

Exit mobile version