Site icon Samagra Bharat News website

काजोल की नई फिल्म ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को Netflix पर होगी रिलीज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जनवरी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्म ‘त्रिभंगा’ के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रही है। नए साल के मौके पर काजोल की आने वाली फिल्म ‘त्रिभंगा’ का टीजर सामने आ गया है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और इस फिल्म का टीजर बेहद कमाल का लग रहा है। काजोल ने टीजर के साथ ही 15 जनवरी को मूवी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की भी जानकारी दी है।

काजोल ‘त्रिभंगा’ फिल्म में बेहद अलग और पावरफुल तरीके से नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी रेणुका शहाने ने लिखी है और वही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही किया है. काजोल के अलावा तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है।

Exit mobile version