Site icon Samagra Bharat News website

गाजियाबाद में श्मशान घाट भवन का छत गिरने से अबतक 23 लोगों की मौत,प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी

समग्र समाचार सेवा

गाजियाबाद.3 जनवरी.

आज़ यूपी के गाज़ियाबाद में भयंकर हादसा हुआ.हादसा मुरादनगर इलाके का है.वहां के शमशान घाट पर ये दुर्घटना हुयी है .अबतक की रिपोर्ट के अनुसार 23 लोगो की अकाल मृत्यु हो गयी है .राहत कार्य जारी है .हादसा उस भवन के छत गिरने से हुआ है. ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम का बचाव अभियान जारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरी तौर पर इस घटना की सुचना मिलते ही आवश्यक कारवाई के निर्देश दिए व राहत कार्य के उपाय किये .गाज़ियाबाद प्रशासन ने इस पर कारवाई की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख ज़ाहिर किया है.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मृतक परिवारों के प्रति शोक संवेदना जताया है.

गाजियाबाद के  एक श्मशान घाट में छत धंस गई थी.इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं. आब्तक की सूचना के अनुसार, इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया  गया है. अब तक 40  लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं. फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है.

सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की हैं .

इधर, अस्पताल पहुंचे गाजियाबाद के सांसद व केन्द्रीय राज्य वीके सिंह भी अस्पताल पहुंचे .उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ एक्शन होगा.

सुबह से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी . मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का छत भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी.

पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन व रिश्तेदार  मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का छत भरभरा कर गिर पड़ा.जिससे अफरातफरी मच गयी .वहां पर कोहराम मच गया.फिर किसी ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी ,तब जाकर शासन हरकत में आया .

Exit mobile version