Site icon Samagra Bharat News website

अरबपति उद्योगपति, ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और आंट ग्रुप के मालिक जैक मा दो महिने से लापता

समग्र समाचार सेवा
बीजिंग,4जनवरी।
अरबपति उद्योगपति, ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और आंट ग्रुप के मालिक जैक मा बीते दो महीने से लापता हैं। ज्ञात हो कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विवाद बढ़ने के बाद से जैक मा किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे हैं। वहीं दूसरी ओर जैक मा की कंपनियों पर चीन की सरकार की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। जैक मा के इस तरह गायब होने के बाद कई तरह के संदेह भी जाहिर किए जा रहे हैं।

जैक मा चीन में अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में बतौर वक्ता मौजूद रहते हैं और अपने मोटिवेशनल भाषणों के लिए भी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में शंघाई में एक कार्यक्रम के दौरान चीन के ब्याजखोर वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की तीखी आलोचना की थी। जैक मा ने सरकार से आह्वान किया था कि सिस्टम में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि बिजनेस में नई चीजें शुरू करने के प्रयासों को दबाने नहीं जाए। उन्होंने वैश्विक बैंकिंग नियमों को ‘बुजुर्गों लोगों का क्लब’ करार दिया था।

इस भाषण के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क उठी। जैक मा की आलोचना को कम्युनिस्ट पार्टी पर हमले के रूप में लिया गया। इसके बाद जैक मा के बुरे दिन शुरू हो गए। उनके कारोबार के खिलाफ तरह-तरह की जांच शुरू कर दी गईं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इशारे पर चीनी अधिकारियों ने जैक मा झटका देते हुए पिछले साल नवंबर में उनके एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को निलंबित कर दिया।


 

Exit mobile version