Site icon Samagra Bharat News website

रशियन डांसर नतालिया प्रोनिया की सरेआम गोली मारकर हत्या….

समग्र समाचार सेवा
मास्को, 4 जनवरी।

रूस के मास्को की सड़कों पर हुडी पहने एक शख्स ने 30 वर्षीय इस रशियन डांसर की गोली मार कर हत्या कर दी। रशियन डांसर नतालिया प्रोनिया की हत्या पर यहां बवाल मचा हुआ है।

हंगामा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस डांसर के संबंध रूस के एक बड़े नेता के साथ थे जिसके साथ अफेयर के कारण ही 30 वर्षीय नतालिया प्रोनिया नाम की इस डांसर की हत्या हुई है।

जानकारी के मुताबिक नतालिया एक कोरियाग्राफी सेशन के बाद घर लौट रही थीं, तभी एक हमलावर उन्हें बहुत करीब से गोली मारकर फरार हो गया. पुलिस सूत्रों का मानना है कि वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था, जिसने किसी के इशारे पर डांसर की हत्या की है।

इस बीच पुलिस एक और थ्योरी पर जांच में जुटी हुई है. कहा जा रहा है नतालिया काफी लंबे समय से रूस के अमीर शख्स के साथ चोरीछिपे रिलेशनशिप में थीं. वह शख्स रूस के एक इलाके का सांसद भी है।

नतालिया का एक बॉयफ्रेंड भी था, लेकिन उसने नतालिया की हत्या में अपना हाथ होने की बात से इनकार किया और बताया कि वह हत्या के समय क्रीमिया थे।

बॉयफ्रेंड ने दावा किया कि एक शख्स उसका लंबे समय से पीछा कर रहा था और उसके ऊपर 6,000 यूरो करीब 6 लाख रुपये कर्ज भी था।

नतालिया एक बॉलरूम डांसर थी. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब भी जीते थे. नतालिया के दोस्तों का कहना है कि ऐसा लगता कि उसकी हत्या किसी के इशारे पर की गई है।

Exit mobile version