Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का ऐलान, ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर अब मिलेंगे तीन करोड़

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली /जयपुर 5 जनवरी।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक, एषियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोषन करने वाले प्रदेष के खिलाड़ियों को दी जाने वाली ईनामी राषि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

श्री गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राषि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राषि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राषि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है।

इसी प्रकार एषियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेष के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राषि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर ईनामी राषि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राषि को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रूपये करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देष पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेष भी जारी कर दिए हैं।

श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेष में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेष की खेल प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्षन करने की प्रेरणा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने लगातार कई निर्णय किए हैं। इससे पहले श्री गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट-ऑफ-टर्न आधार पर डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक, एषियाई तथा राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्षन कर प्रदेष का नाम रोषन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाड़ियों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था। साथ ही, उन्होंने प्रदेष के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी।

Exit mobile version