Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का किया उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जनवरी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ‘यह एक भविष्यवादी परियोजना है जो लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा. पीएम मोदी ने कहा, जब पाइपलाइन का काम शुरू होगा तो रोजगार और स्वरोजगार का सृजन होगा. भारत के विकास को लेकर जितना काम अभी हो रहा है उतना कभी नहीं हुआ है. हम भाग्यशाली हैं कि हम विकास के इस दौर का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी ने कोच्चि-मंगलुरु गैस पाइपलाइन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए पीएम ने कहा है कि यह आयोजन ‘वन नेशन वन गैस ग्रिड’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह पाइपलाइन जिन जिलों से गुजरेगी वहां व्यवसायिक और औद्योगिक इकाइयों को प्राकृतिक गैस की सुविधा मिलेगी और साथ ही स्वच्छ ईंधन के उपभोग से वायु प्रदूषण कम होगा, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके अलावा 12 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, कोच्चि-मंगलुरु पाइप लाइन इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण है कि विकास को प्राथमिकता देकर सभी मिलकर काम करें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता. इस प्रोजेक्ट में कई दिक्कतें भी आईं, लेकिन हमारे श्रमिकों, इजीनियरों, किसानों और राज्य सरकारों के सहयोग से ये काम पूर्ण हुआ. कहने को तो ये पाइप लाइन है, लेकिन दोनों राज्यों के विकास को गति देने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, यह 450 लंबी पाइपलाइन गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा बनाई गई है. इसकी हर दिन 10 लाख 20 हजार मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर परिवहन की क्षमता है. यह तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) रेगुलेशन टर्मिनल से प्राकृतिक गैस ले जाएगी. यह पाइपलाइन कोच्चि से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से होते हुए मंगलुरु तक जाएगी।

Exit mobile version