Site icon Samagra Bharat News website

सिडनी टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घायल हुए ये स्टार बल्लेबाज, पूरी सीरीज से हुए बाहर

समग्र समाचार सेवा
सिडनी,5जनवरी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। लेकिन इससे पहले ही स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को चोट लगी है जिसके कारण वे दोनों टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक राहुल के बाएं हाथ की कलाई में स्प्रेन आ गया है, जिसके कारण वे दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने आज सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान राहुल उस वक्त अपनी बाई कलाई चोटिल कर बैठे, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। यह हादसा शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। राहुल को इस चोट से पूरी तरह उबरने के लिए कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा। वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे, जहां बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका उपचार होगा।

Exit mobile version