Site icon Samagra Bharat News website

मशहूर सिंगर जावेद अली ने इस गाने के जरिए दिखाया कोरोना से हुई तबाही का दृश्य

Famous singer Javed Ali has composed a very poignant song 'Why Khuda Khafa Raha', released from YouTube channel of URA World Entertainment.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी।
वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनिया भर में पिछले एक साल से तबाही मचा रखी है। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में देश के लोगों की हालत क्या हुई, ये सब हर कोई जानता है। मगर उनके दर्द को और नजदीक से महसूस करते हुए मशहूर सिंगर जावेद अली ने एक बेहद मार्मिक गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ तैयार किया है, जो यू आर ए वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस गाना का निर्माण बिहार के बेटे आशीष भारती ने किया है।

मशहूर सिंगर जावेद अली का यह गाना हर उस व्यक्ति की वेदना को दर्शाता है, जो लॉकडाउन के वक़्त दोहरी मार झेल रहा था. उन्हें जहाँ एक तरफ कोरोना ने डरा रखा था, वहीँ दूसरी ओर उनके पेट की भूख तडपा रही थी. ऐसे वक़्त में लोगों ने क्या किया और कैसे अपनी इस बुरे हालत से बहार आये, वो इस गाने में दर्शया गया है. गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ में संगीत रमेश उर्मिलान्शु ने दिया है।

आशीष खुद का प्रोडक्शन कम्पनी U R A World Entertainment और Music label Ashish Bharti Studio भी चलाते हैं और इसी के बैनर तले उन्होंने गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ भी रिकॉर्ड किया है, जो you tube के साथ spotify, जिओ सावन, विंक म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, हंगामा और अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध हैं।

Exit mobile version