Site icon Samagra Bharat News website

पीए मोदी और अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी जन्मदिन की बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ठाकुर आज 56 वर्ष के हो गये।

प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।

शाह ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि निरतंर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

Exit mobile version