Site icon Samagra Bharat News website

नोएडा में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा

नोएडा,7जनवरी।

उत्रर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। पैसो की लेनदेन जैसी मामुली बात पर भी लोग जान लेने पर उतारू हो जाते है। मामला

नोएडा के ईकोटेक-प्रथम थाना क्षेत्र का है जहां एक ठेकेदार की  हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को ठेकेदार हेमचंद (33) का शव मिला। उन्होंने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर किसी विवाद के कारण उसकी कथित रूप से हत्या की गई। हेमचंद के सिर में गोली लगी थी सिंह ने बताया कि व्यापार में हेमचंद के साथी धर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मृतक के आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version