Site icon Samagra Bharat News website

गरीब और बेसहारा के मसीहा अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने क्या है मामला

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,7जनवरी।
कोरोना और लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेसहारों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद पर 6 मंजिला इमारत को होटल में बदलने के आरोप लगे हैं। इस मामले में बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल बीएमसी ने आरोप है कि सोनू सूद ने कथित 6 मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग को होटल में बदलने से पहले जरूरी इजाजत नहीं ली। बीएमसी ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि सोनू सूद के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए।

हालांकि सोनू सूद ने यह साफ किया कि उन्होंने यूजर के बदलाव के मामले में BMC से इजाजत ली थी और वह केवल महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे थे।

बीएमसी ने 4 जनवरी को सोनू सूद के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जुहू पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में बीएमसी ने कहा कि सोनू सूद ने एबी नायर रोड पर स्थित शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना इजाजत के ही होटल में तब्दील कर लिया।

बीएमसी का ये भी कहना है कि होटल बनाने के लिए इस बिल्डिंग में अवैध निर्माण चल रहा था। नोटिस देने के बाद भी निर्माणकार्य चलता रहा। इतना ही नहीं, इस निर्माण से पहले उन्होंने अथॉरिटी से जरूरी तकनीकी इजाजत भी नहीं ली थी।

Exit mobile version