Site icon Samagra Bharat News website

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर बढ़ाए पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने कीमत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7जनवरी।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ी है। वहीं कल लगातार 29 दिन दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 74.38 84.20
कोलकाता 77.97 85.68
मुंबई 81.07 90.83
चेन्नई 79.72 86.96


 

Exit mobile version