Site icon Samagra Bharat News website

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर बन्द किए डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट

WASHINGTON, DC - NOVEMBER 26: President Donald Trump speaks in the Diplomatic Room of the White House on Thanksgiving on November 26, 2020 in Washington, DC. Trump had earlier made the traditional call to members of the military stationed abroad through video teleconference. (Photo by Erin Schaff - Pool/Getty Images)

समग्र समाचार सेवा
वॉशिंगटन,7जनवरी।
यूएस कैपिटल में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के द्वारा जो हिंसा की गई उसके कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनियां ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर उनके अकाउंट बंद कर दिए हैं। बता दें कि ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए लॉक किया है लेकिन इस चेतावनी के साथ कि अगर ट्रंप हिंसा भड़काने वाले ट्वीट करते रहेंगे तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद ही रहेगा।

ट्विटर ने ट्रंप से वे तीन ट्वीट बी डिलीट करने को कहा है जिन्हें इस हिंसा का मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं फेसबुक और उसके मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम पर भी ट्रंप के पेजों को अगल 24 घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। फेसबुक की ओर से कहा गया है, ‘यह आपात स्थिति है और हम ट्रंप के वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाने सहित कई उचित कदम उठा रहे हैं।’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ट्रंप के जिस वीडियो को हटा दिया गया है उसमें उन्होंने अमेरिकी चुनावों में धांधली का आरोप लगाया था और यूएस कैपिटल परिसर में हिंसा करने वाली भीड़ को लेकर सहानुभूति जाहिर की थी। हालांकि, अभी तक यूट्यूब ने ट्रंप को लेकर किसी कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।

Exit mobile version