Site icon Samagra Bharat News website

केरल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री रामचंद्रन मास्टर का निधन

समग्र समाचार सेवा
कोझिकोड,7जनवरी।
केरल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री के के रामचंद्रन मास्टर का गुरुवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।वह 78 वर्ष के थे।

राजनीति में आने से पहले शिक्षक रहे श्री रामचंद्रन कलपेट्टा और सुल्तान बाथेरी निर्वाचन क्षेत्र से तीन-तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह पूर्ववर्ती एके एंटोनी सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा उम्मेन चांडी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।

रामचंद्रन कोझिकोड जिला कांग्रेस समिति के सचिव भी रहे। कुछ कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाये जाने के कारण 2011 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था , हालांकि 2014 में उनको पुन: पार्टी में शामिल कर लिया गया , लेकिन वह राजनीति में सक्रिय नहीं रहे।

Exit mobile version