Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास की परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जनवरी।

दिल्ली दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं एक-दूसरे को नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी। इसके साथ हीं उन्होनें राज्य के सियासी हालात और विकास की परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे बड़े सूबे के विकास के लिए केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. इससे पूर्व बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी।

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीनेशन को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए गए इंतजामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया. उन्होंने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर तरीके से सबसे बड़े सूबे में कोरोना प्रबंधन किया, उसी तरह से सही तरीके से टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।

बता दें कि राज्य में इस वक्त पंचायत चुनाव कराने की कवायद चल रही. BJP ने पहली बार पंचायत चुनाव सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव में 2017 का प्रदर्शन दोहराने की सबसे बड़ी चुनौती है. योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार भी लंबित चल रहा है।

Exit mobile version