Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8जनवरी।

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेगी तो उसकी शारीरिक और मानसिक तौर पर परीक्षा होगी। एडिलेड में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

बीते एक सप्ताह से भारतीय टीम हालांकि विवादों में रही है, क्योंकि उसके पांच खिलाड़ियों पर कथित तौर पर बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स तोड़ने का आरोप था। भारत के पांच खिलाड़ियों का मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद बीसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस पर जांच बैठा दी थी। भारतीय टीम ने इन पांच से चार खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना है।
भारतीय टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी।

Exit mobile version