Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी प्रोफेसर चित्रा घोष के निधन पर जताया शोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और शैक्षणिक तथा सामुदायिक सेवा में उनके योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी. उनके निधन से दुखी हूं. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

चित्रा घोष का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी थीं और कोलकाता स्थित लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर थीं।

Exit mobile version