Site icon Samagra Bharat News website

एसबीआई का ऐलान- अब होम लोन की दरों में मिलेगी 0.30 फीसदी छूट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8जनवरी।
भारतीय स्टेट बैंक ने आज यानि शुक्रवार को होम लोन की दरों पर 0.30 प्रतिशत तक छूट देने और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की है।

जी हां बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि होम लोन पर नई ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी हुई हैं और 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए 6.80 प्रतिशत से शुरू हैं, जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत से शुरू होगी।

इसके अलावा बैंक महिलाओं को विशेष सुविधा का ऐलान किया है. बैंक ने बताया कि महिला कर्जदारों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

बैंक द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, घर खरीदारों को आकर्षक रियायत देने के मकसद से, देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक एसबीआई ने होम लोन पर 30 बीपीएस (0.30 प्रतिशत) की छूट और प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है.’’

बैंक ने कहा कि पांच करोड़ रुपये तक के लोन के लिए आठ महानगरों में 0.30 प्रतिशत तक की ब्याज रियायत भी उपलब्ध है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक योनो ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज राहत पा सकते हैं।

Exit mobile version