Site icon Samagra Bharat News website

नगर निगम कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चयन, चार भाजपा और दो कांग्रेस पार्षदों को मिली जगह

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,8जनवरी।
नगर निगम कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चयन निर्विरोध कर लिया गया। इसमें चार पार्षद भाजपा और दो कांग्रेस के चुने गए। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम हमारा परिवार है, यहां राजनीति की जगह नहीं। उन्होंने कहा कि परिवार में राजनीति नहीं होती, इसकी अलग जगह है। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए चुनाव कराने के बजाए सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन करने की बात सदन में रखी, जिसे भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्षदों ने मान लिया।

ये चुने गए नए कार्यकारिणी सदस्य

अनीता गर्ग (वार्ड-22), सतेंद्रनाथ (वार्ड-11), सुशीला रावत (वार्ड-58), रमेश काला (वार्ड-38), सचिन थापा (वार्ड-96) व मीना बिष्ट (वार्ड-28)

ये सदस्य हुए बाहर

स्वाति डोभाल (वार्ड-100), अर्चना पुंडीर (वार्ड-42), आलोक कुमार (वार्ड-72), राकेश मचकोला (वार्ड-30), अभिषेक पंत (वार्ड-60) व उर्मिला थापा (वार्ड-4)।

ये छह सदस्य रहे बरकरार

वीना रतूड़ी, विनोद कुमार, दिनेश चंद्र सती, भूपेंद्र कठैत, विमल चंद्र उनियाल व राजेश परमार।

Exit mobile version