Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का 93 साल की उम्र में निधन

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद,9जनवरी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का शनिवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे और विदेश मंत्री का भी पद संभाल चुके थे। उनका जन्म 30 जुलाई 1927 में गुजरात के कोली परिवार में हुआ था। गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग कर सत्ता में आने वाले माधव सिंह सोलंकी खाम सिद्धांत के जनक माने जाते हैं।

माधव सिंह सोलंकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि श्री माधव सिंह सोलंकी एक साहसी नेता थे। उन्‍होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍हें समाज के लिए किए गए उनके मूल्‍यवान कामों के लिए याद किया जाएगा। उनके जाने से दुखी हूं। उनके बेटे भरत सोलंकी जी से बात की और अपनी संवेदना प्रकट कीं। ओम शांति।”

Exit mobile version