Site icon Samagra Bharat News website

इस खास अंदाज में मलाइका ने फराह खान को किया बर्थडे विशेज 

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 9जनवरी।

बॉलीवुड की फेमस फिल्म निर्देशक और डांस कोरियोग्राफर फराह खान का आज 56वां जन्मदिन हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैन्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फराह खान की दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर फराह को विश करते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है।

तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और फराह खान साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी कमीनी. 1998 से अपनी धुन पर मुझे नचा रही हो. लव यू माय फ्रेंड। ” मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के सुपरहिट गाने जैसे मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। दोनों की फ्रेंडशिप काफी अच्छी है और अक्सर दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ जाती हैं।

Exit mobile version