Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी नें चार बड़े अधिकारियों को बनाया चौकीदार और चपरासी, जाने क्या है वजह

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 10जनवरी।
अपने कड़क मिजाज से फेमस उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने चार अधिकारियों को चौकीदार और चपरासी बना दिया है। ये चारों अब तक अपर जिला सूचना अधिकारी थे। ये गलत तरीके से प्रमोशन पाकर अफसर बन गये थे। सीएम योगी ने इनका डिमोशन कर दिया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध रूप से प्रमोशन पाए इन चारों अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत करने का फैसला लिया।

जानकारी के मुताबिक बरेली में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में तैनात नरसिंह को पदावनत कर चपरासी बना दिया गया है, जबकि फिरोजाबाद के अपर जिला सूचना अधिकारी दया शंकर को चौकीदार के रूप में जॉइन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह मथुरा के विनोद कुमार शर्मा और भदोही के अनिल कुमार सिंह को अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था। अब ये दोनों अधिकारी सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक के रूप में फिर से अपने पिछले प्रोफाइल पर काम करेंगे।

बता दें कि सूचना विभाग में एक सहायक ने इन चारों की अवैध पदोन्नति के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, जिन्हें अतिरिक्त सूचना अधिकारियों के रूप में पदोन्नत किया गया था।

Exit mobile version