Site icon Samagra Bharat News website

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- अब भी वक़्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूँजीपतियों का साथ छोड़ो

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 जनवरी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार किसानों की मांगो को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि श्री मोदी को वक्त रहते अपने पूंजीपति मित्रों के लिए बल्कि किसानों के हित में काम करना चाहिए।
राहुल ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और सरकार को उनकी हर बात सुननी चाहिए। इस दिशा में काम करने का अब भी वक्त है इसलिए मोदी सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए ।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अब भी वक़्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूँजीपतियों का साथ छोड़ो।

इसके साथ ही कांग्रेस ने श्री गांधी का अप्रैल 2015 का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह संसद में श्री मोदी को सलाह दे रहे हैं कि उनकी सरकार को चंद पूंजीपति मित्रों के लिए नहीं बल्कि किसानों की खुशहाली के लिए काम करना चाहिए क्योंकि किसान और मजदूर ही देश के विकास का आधार है।

Exit mobile version