Site icon Samagra Bharat News website

विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11जनवरी।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है जी हां विराट अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने सोशल मीडिया पर बेटी के आगमन का ऐलान किया है। सभी क्रिकेट फैंस उनको पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है, हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है, अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।” विराट ने आगे लिखा, ”यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला, हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

Exit mobile version