Site icon Samagra Bharat News website

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर होगी सत्ता में वापसी- जेपी नड्डा

समग्र समाचार सेवा
गुवाहटी, 11जनवरी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि असम के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 126 में से 100 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में जोरदार वापसी करेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में चौतरफा विकास कार्य किया है।

जेपी नड्डा ने आज सिल्चर में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने असम में वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से राज्य में हुए सभी चुनाव जीते हैं। फिर चाहे वह जिला परिषद, पंचायत,क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषद के ही चुनाव क्यों न हों, जीत भाजपा की ही हुई है। पार्टी ने असम की संस्कृति, भाषा और पहचान को मान्यता दी है। भाजपा बड़ी ही शांति से सभी समुदाय के हितों का ध्यान रखते हुए असम के विकास के लिए काम करती आई है। पार्टी ने उनकी मांगे बिना किसी का अहित किए पूरी की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति समझौते पर दस्तखत करके 50 साल पुराने बोडो मुद्दे को सुलझा दिया है। इसी के साथ उग्रवादियों को मुख्यधारा में वापस लेकर आए। यहां दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रमुख ने राज्य के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी ली।

Exit mobile version