Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक को 72 घंटों के भेजा गया वापस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11जनवरी।

पूर्वी लद्दाख के पौंगोंग झील के पास लाइन ऑफ कंट्रोल पार करके भारतीय सीमा में आए चीनी सैनिक को वापस भेज दिया गया है। बता दें कि 72 घंटे तक पूछताछ के बाद चीनी सैनिक को वापस भेजा गया।

भारतीय सेना ने बताया कि 8 जनवरी के शुरुआती घंटों के दौरान पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण में एक चीनी सैनिक को एलएसी के भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि चीनी सैनिक ने पूछताछ के दौरान कोई खास खुलासा नहीं किया है और उसका कहना था कि वह गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गया था।

Exit mobile version