Site icon Samagra Bharat News website

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बढ़ाई एफडी की ब्याज दरें….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11जनवरी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। जी हां जानकारी के अनुसार एसबीआई ने चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने एक से लेकर दो साल से कम तक की एफडी पर ब्याज में 10 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। वहीं नई दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हो चुकी हैं। एसबीआई ने बताया कि 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर ये दरें 8 जनवरी से लागू हो गई हैं।
लेटेस्ट एफडी रेट्स-
>> 7 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर 2.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 46 दिनों से 179 दिनों की एफडी पर 3.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 2 से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 3 से 5 साल तक की एफडी पर 5.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
>> 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Exit mobile version