Site icon Samagra Bharat News website

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम विक्की कौशल ने जारी किया अपनी अगली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ का फर्स्ट लुक

Vicky, Aditya and Ronnie have released the first look of their next project 'Ashwatthama'.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11जनवरी।
विक्की, आदित्य और रॉनी की तिकड़ी ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘अश्वत्थामा’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है।
साल 2018 में आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की शानदार कहानी ने देश के जवानों का दिल जीत लिया था। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते है। विक्की कौशल को उरी में उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था और निर्देशक आदित्य धर ने भी अपने डायरेक्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था।
आज आज फिल्म के दो साल पूरे होने पर विक्की ने अगले प्रोजेक्ट ‘अश्वत्थामा’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है।

साइंटिफिक फिल्म

बता दें कि अश्वत्थामा एक साइंटिफिक फिल्म है और महाभारत के एक किरदार अश्वत्थामा पर आधारित है। आदित्य ने कहा कि हम सभी उस प्यार के लिए अभिभूत हैं जो उरी को पिछले दो वर्षों में मिला है, और निश्चित रूप से उस प्यार के साथ हमारे अगले सहयोग के लिए उम्मीदों पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है। अश्वत्थामा के साथ, हम शानदार विजुअल पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो भारत भर के दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. मैं वादा करता हूं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा. मैं इस फिल्म को इस महाकाव्य कहानी को बताने की जिम्मेदारी के रूप में ले रहा हूं, जिस तरह से इसे बताया जाना चाहिए और मुझे आशा है, दर्शक अश्वत्थामा पर भी उसी तरह प्यार की बौछार करेंगे जैसा उन्होंने उरी को दिया था।

विक्की कौशल ने ‘अश्वत्थामा’ को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया है और उनका मानना है कि आदित्य और रॉनी के साथ फिर से काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा है।

Exit mobile version