Site icon Samagra Bharat News website

नए मिशन पर है अभिनेता सोनू सूद, बोले- हर बच्चे तक पंहुचेगा स्मार्टफोन

Sonu Sood is constantly helping poor and forced people

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 जनवरी।
कोरोना में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कोरोना काल में अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में आए सोनू सूद लगातार गरीब और मजबूर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब वो एक नए मिशन पर है.. जिसका उद्देश्य है कि जो छात्र स्मार्टफोन की कठिनाई के कारण ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में असमर्थ हैं, वे बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त करें। सोनू ने इससे पहले अपने ‘नए मिशन’ के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था।

सोनू ने पहले भी शैक्षिक उद्देश्यों के लिए छात्रों को लगभग 100 स्मार्टफोन वितरित किए थे। उनका कहना है कि बच्चों के माता-पिता को भी शर्मिंदा होने की जरुरत नहीं है कि उनके बच्चों की कक्षाएं छूट रही हैं।

Exit mobile version