Site icon Samagra Bharat News website

बबीता फोगाट ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की बच्चें की फोटो

Wrestler and Dabangg Dangal Girl Babita Phogat have given birth to a son.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12जनवरी।
पहलवान और दबंग दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। जिसमें वह अपने पति विवेक और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।

बता दें कि बबीता फोगाट ने 1 दिसंबर 2019 को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की थी। बबीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई थीं। शादी की खास बात यह थी कि पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी।

Exit mobile version