Site icon Samagra Bharat News website

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कोविड- 19 पॉजिटिव, थाईलैंड ओपन मैच से होंगी बाहर

Indian badminton star Saina Nehwal has been found to be Kovid-19 positive.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जनवरी।
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। अब वह थाईलैंड ओपन 2021 मैच नही खेल पाएंगी। साइना के अलावा एच. एस. प्रणॉय भी इस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
साइना के पॉजिटिव आने के बाद उनके पति पारूपल्ली कश्यप को साइना के संपर्क में आने के कारण हॉस्पिटल जाकर जांच कराने को कहा गया है। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ही ये दोनों पहली बार इस बीमारी से संक्रमित हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, साइना को क्वॉरंटीन के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है, जिससे साफ हो जाता है कि मंगलवार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन 2021 में उनका सफर बिना कोई मैच खेले ही समाप्त हो जाएगा।

Exit mobile version