Site icon Samagra Bharat News website

मध्‍य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत

In Madhya Pradesh's Morena district, 10 people have died due to drinking poisonous liquor and 5 people are undergoing treatment in a hospital.

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 12जनवरी।
मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोगों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मरने वालों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है।
मुरैना जिले के एसपी अनुराग सुजानिया ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव के लोग जहरीली
शराब पीने से बीमार हुए थे। कुछ लोगों का इलाज मुरैना के जिला अस्‍पताल में चल रहा है और कुछ गंभीर रूप से बीमार लोगों
को ग्‍वालियर रेफर किया गया है।

Exit mobile version