Site icon Samagra Bharat News website

राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से उखाड़ने की जरूरत- पीएम मोदी

Addressing the concluding program of the Second National Youth Parliament Festival on the occasion of the birth anniversary of Prime Minister Narendra Modi Swami Vivekananda

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर द्वितीय राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक वंशवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार है और इसे जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अब केवल सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन आने लगे हैं।
बता दें कि इस अवसर पर यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंशवाद की वजह से राजनीति में आगे बढ़े लोगों को लगता है कि उनके पहली की पीढ़ियों के भ्रष्टाचार का हिसाब नहीं हुआ तो उनका भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अभी भी ऐसे लोग हैं जिनका आचार, विचार और लक्ष्य सब कुछ अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाने का ही है।

Exit mobile version