Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन

Union Home Minister Amit Shah and Information Broadcasting Minister Prakash Javadekar on Tuesday paid tributes to Swami Vivekananda's birth anniversary

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12 जनवरी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके प्रगतिशील और प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है।

शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं। देश के युवा स्वामी जी के प्रगतिशील और प्रेरक विचारों को आत्मसात कर भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं।
जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वामीजी स्वयं युवाओं, गतिशीलता और जीवंतता के प्रतीक थे। स्वामीजी का जीवन और आदर्श पूरी दुनिया, विशेषकर हमारे राष्ट्र के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम सबके प्रेरणासोत्र स्वामी विवेकानन्द की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version