Site icon Samagra Bharat News website

बेहद दर्दनाक: डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने काटा बच्चे की सिर, मां की मौत

The doctor cut the child's head during delivery

समग्र समाचार सेवा
खगड़िया,13जनवरी।
बिहार के खगड़िया जिले में एक हॉस्पिटल में डॉक्टर की ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसके वजह से मां और बच्चें दोनों की मौत हो गई। यहां जिला के महेशखुंट थाना इलाके की एक प्राइवेट क्लिनिक में एक गर्भवती महिला का प्रसव के दौरान ऑपरेशन करना पड़ा। तभी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने बच्चे का सिर ही काट दिया है। फिर कुछ देर बाद प्रसूता महिला की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल को सील कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पसराहा थानाक्षेत्र के महदीपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी चांदनी देवी को 11 जनवरी को रेफरल अस्पताल गोगरी प्रसव कराने के लिए गया था लेकिन बच्चा उल्टा होने के कारण वहां पर तैनात एएनएम ने बेहतर इलाज के लिए महेशखूंट के टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में प्रसव कराने के लिए भेज दिया गया। उसके बाद अस्पताल आने के साथ ही डाक्टर ने सर्जरी कर प्रसव कराने की बात कही जिसके बाद यह हादसा हुआ।
टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद सुबह महिला के प्रसव कराने की बात कही। इस बीच पीड़ा बढ़ने पर रात में ही महिला का प्रसव कराया जाने लगा। इस दौरान बच्चा के शरीर का नीचे का भाग बाहर आ गया। सिर बाहर नहीं आने के कारण नवजात का गला काटकर धर से अलग कर दिया गया। बाद में महिला के पेट का ऑपरेशन कर बच्चे का कटा सिर निकाला गया। ऑपरेशन के कुछ देर के बाद ही महिला की भी मौत हो गई। हालांकि इस बीच डॉक्टरों ने चालाकी दिखाते हुए प्रसूता की हालत गंभीर होने की बात कह रेफर कर दिया। वे लोग मरीज को लेकर बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रास्ते में देखा कि चांदनी की मौत हो गई है।

Exit mobile version