Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दक्षिण में तेज बारिश की चेतावनी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जनवरी।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है और इसके अभी तीन-चार दिनों तक यूं ही जारी रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी रुकने के बाद हालांकि आसमान साफ हो गया है लेकिन कड़ाके ठंड लोगों को परेशान कर रही है. बादल छंटने के बाद से मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर की मार तेज हो गई है और अभी कम से कम चार दिन और शीत लहर से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के लिए 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पारा 3 डिग्री तक जाने की बात कही गई है. इस दौरान भारी कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। कश्मीर के पुंछ में ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सड़क पर बर्फ की मोटी चादरें हैं, जिसे हटाने का काम चल रहा है. कई इलाके बर्फ की वजह से पूरी तरह से बंद हो गए हैं।

Exit mobile version