Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के करीबी और पूर्व सांसद रामजी लाल का निधन

Former Chief Minister Late Former MP Ramji Lal, who was close to Bhajan Lal, died in a private hospital on Thursday night.

समग्र समाचार सेवा
हिसार,15जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के करीबी रहे पूर्व सांसद रामजी लाल का गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें कोरोना भी हुआ था, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। गुरुवार आधी रात 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार आर्य नगर स्थित श्मशान घाट में आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक कुलदीप बिश्नोई सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 91 साल के रामजी लाल, भजनलाल के समय में 1992 और 1994 में दो बार राज्यसभा सांसद रहे।

Exit mobile version