Site icon Samagra Bharat News website

राम मंदिर निर्माण के लिए माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से दिए एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए

समग्र समााचार सेवा

भोपाल, 15जनवरी।

राम मंदिर निर्माण के लिए माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए सहायता राशि दी। गौरतलब है कि माननीय सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं।

Exit mobile version