Site icon Samagra Bharat News website

आज विनायक चतुर्थी पर जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vinayaka Chaturthi is celebrated on the Chaturthi of Shukla Paksha every month.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। हर माह में दो चतुर्थी तिथि आती है। अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 16 जनवरी यानि आज को मनाई जाएगी।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त
पौष, शुक्ल चतुर्थी
प्रारम्भ – 07:45, जनवरी 16
समाप्त – 08:08, जनवरी 17

पूजन विधि
गणेश पूजा दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान की जाती है. भगवान गणेश के पूजन से विघ्न दूर होते हैं. व्‍यापार में बढ़ोत्‍तरी होती है. पूजा के बाद दान किया जाता है.

इस दिन ब्रह्म मूहर्त में उठकर स्नान करें. व्रत का संकल्प लें. दोपहर में भगवान गणेश का पूजन करें. उन्हें दूर्वा अर्पित करें. पूजन कर श्री गणेश की आरती करें. ॐ गं गणपतयै नम: का एक माला जप करें. श्री गणेश को बूंदी के 21 लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद स्वरूप इन्हें बांट दें।

Exit mobile version