Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की छह सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को दिया एमएलसी का टिकट

Former union minister and presently national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain has been given ticket from the only seat vacant in Bihar.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।
भाजपा ने आज यानि शनिवार को यूपी की छह और बिहार की एक विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य सीट के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। बिहार में खाली हुई एकमात्र सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को टिकट दिया है।
भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश से कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी को टिकट मिला है।

इस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश की छह सीटों के लिए उम्मीदवार तय किए हैं। जबकि बिहार में एक सीट के विधान परिषद उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को मैदान में उतारा है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने जा रहे विधान परिषद चुनाव के लिए नामों पर मंजूरी दी है।

Exit mobile version