Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बम्पर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

The Madhya Pradesh Professional Examination Board has started the online application process for the posts of Constable (Radio) and Constable from today i.e. Saturday 16 January.

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 16जनवरी।
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज यानी शनिवार 16 जनवरी से कांस्टेबल (रेडियो) और कांस्टेबल के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2021 है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://peb.mp.gov.in/e_default.html के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक http://peb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2020/PCRT_2020_Revised_Rulebook_2.pdf पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। MPPEB के नोटिस के अनुसार, कुल 4000 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिसमें से 3862 रिक्तियां जीडी कांस्टेबल के लिए और 138 रेडियो कांस्टेबल के लिए हैं। MPPEB Constable Recruitment Exam 06 मार्च 2021 से होने वाली है।

MPPEB Constable ऑनलाइन आवेदन शुरुआत करने की तिथि – 08 जनवरी 2021
MPPEB Constable ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22 जनवरी 2021
MPPEB Constable के आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि – 27 जनवरी 2021
MPPEB Constable परीक्षा तिथि – 06 मार्च 2021
MPPEB Constable एडमिट कार्ड तिथि: फरवरी 2021

कुल पद – 4000

MPPEB Constable Recruitment 2021 के लिए वेतन

उम्मीदवारों को वेतन के तौर Rs.5200 – 20200 / – + ग्रेड पे Rs.1900 / – (अपेक्षित) दिया जाएगा.

उम्मीदवार को 10 वीं / 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
यूआर (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु – 33 वर्ष
यूआर (महिला) / ओबीसी / एससी / एसटी के लिए अधिकतम आयु – 38 वर्ष

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और PET (फिजिकली एफिशिएंसी टेस्ट) / PMT (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।

Exit mobile version