Site icon Samagra Bharat News website

किसानों के बहाने अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस- बंशीधर भगत

BJP state president Banshidhar Bhagat said that Congress and its allies are not enjoying the prosperity of farmers.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 16जनवरी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। कांग्रेस किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं।

भगत ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों की बेहतरी के लिए लाए गए हैं। सरकार मंडियों को तकनीक से जोडऩे की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष मंडियों को बंद करने की अफवाह फैला रहा है। किसान बिना टैक्स के अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। इससे प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ वातावरण बनेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न खेती और न ही किसानी से मतलब है। वह पूरी तरह से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। सत्ता में रहते हुए किसान बिल का मसौदा तैयार करने वाली कांग्रेस अब इसमें खामियां गिनाकर किसानों को भड़का रही है।

भगत ने शुक्रवार को कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांगे्रस अपने वजूद को तलाश रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में आकर विरोध के लिए विरोध की नीति का त्याग करना चाहिए।

Exit mobile version