Site icon Samagra Bharat News website

घना कोहरा बना दुर्घटना का कारण, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टकराई 25 गाड़ियां

Many accidents are occurring in Delhi NCR due to dense fog.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16जनवरी।

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं घटित हो रही है। इसी वजह से गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त में छोटी और बड़ी गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर कई छोटी-बड़ी 25 गाड़ियां आपस में टकरा गई जिस कारण ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इन गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने भी लोगों से कहा है कि वे कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा है कि संभव हो सके तो इस समय यात्रा करने से बचें, लेकिन अगर घर से निकलना ही हो तो रास्ते में बाएं चलें, डीपर का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे यात्रा करें। बता दें कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक कोहरा कायम रह सकता है।

Exit mobile version