Site icon Samagra Bharat News website

बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है ‘मास्टर’, अभिनेता विजय की फिल्म ने मात्र तीन दिन में कमाए 100 करोड़

The film master of Thalapati Vijay and Vijay Sethupathi has made 100 crores in the box office in just three days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।

थलापति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर ने मात्र तीन दिन में 100 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। ‘विजय द मास्टर’ ऐसी फिल्म है जो कोरोना काल में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म ने 100 करोड़ का आकांड़ा पार कर लिया है।

पहले दिन फिल्म ने कोरोना वायरस के दौरान भी 35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया। अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। कोरोना में भी मास्टर फिल्म की ओपनिगं ने प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली- द कनक्ल्यूजन’जैसी कई फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी है।
बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज था कि इसकी टिकट बुकिंग भी एडवांस में बड़ी मात्रा में बुक की गई। इस फिल्म को लेकर खुद फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी कहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है।

Exit mobile version